इरान-इजराइल युद्ध के बीच LPG की किल्लत से अलवर शहर में गैस एजेंसियों के बाहर 5वें दिन भी लंबी लाइन है। मालवीय नगर में माडर्न गैस एजेंसी के बाहर तो करीब 80 मीटर लंबी लाई लगी है। NEB में एजेंसी के खुलने से पहले ही ग्राहक पहुंच गए। अन्य गैस एजेंसियों के बाहर भी यही हाल है। अब 11 मार्च तक बुकिंग वाले ग्राहकों को सिलेंडर दिए जा रहे हैं बाकी को नहीं। पहले चार दिन तक ग्राहकों की अनेक शिकायतें थी। लेकिन अब बुकिंग की तारीख और सप्लाई का दिन तय कर दिया है। ताकि एजेंसी के बाहर भीड़ कम लगे। शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन में दूसरी बुकिंग होगी डीएसओ विनोद जुनेजा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर की दूसरी बुकिंग 25 दिन में हो सकेगी। वहीं गांवों में 45वें दिन ही दूसरी बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग के बाद डिलीवरी के समय ओटीपी भी आएगा। अलवर शहर में अब 11 मार्च तक की बुकिंग के सिलेंडर सप्लाई होने लगे हैं। बाकी लोग बुकिंग करा रहे हैं। कुछ पुरानी बुकिंग वाले ग्राहक एजेंसी पर पहुंचते हैं। डीएसओ विनोद जुनेजा ने बताया कि गैस की आपूर्ति पर्याप्त मात्र में है। ग्राहकों को पेनिक नहीं करना चाहिए। कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं, दुकानदार परेशान कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से दुकानदार, ढाबे व होटल वालों को अधिक परेशानी है। हॉस्टल चलाने वालों को मुश्किल हो गई है। इंडस्ट्रियल एरिया में किराए पर रहने वालों को दिक्कत है। जो छोटे-छोटे सिलेंडर में गैस भरा काम चलाते हैं। उनको अब बाजार में गैस नहीं मिल रही है। कई जगहों पर तो 400 रुपए प्रति किलो एलपीजी छोटे सिलेंडर में भर रहे हैं। इस कारण मजदूरी करने वालों को खाना पकाना महंगा पड़ने लगा है। सिलेंडर नहीं मिलने का असर बाजार में छोटे-छोट उत्पादों पर पड़ने लगा है। बाजार में दुकानों पर गर्म कॉफी के भाव बढ़ा दिए हैं। ढाबों पर खाना महंगा हो गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.