Sindhi Sweet Gheear : रंगों के पर्व होली के साथ अलवर जिले के खैरथल में इन दिनों एक खास मिठास घुली हुई है. यहां सिंधी समाज की पारंपरिक मिठाई ‘घीयर’ को लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है जलेबी जैसी दिखने वाली लेकिन आकार में बड़ी और खट्टे-मीठे स्वाद वाली यह मिठाई केवल स्वाद का आनंद ही नहीं देती, बल्कि परंपरा और रिश्तों की डोर को भी मजबूत करती है. होली के अवसर पर लगभग हर सिंधी परिवार में घीयर बनाई या मंगाई जाती है और पूजा के बाद प्रसाद के रूप में वितरित की जाती है. खैरथल के बाजारों में इसकी मांग इतनी बढ़ गई है कि दुकानदारों को अतिरिक्त कारीगर लगाने पड़ रहे हैं. क्विंटल के हिसाब से हो रही बिक्री और बहन-बेटियों के घर घीयर भेजने की परंपरा इस मिठाई को त्योहार की असली पहचान बना रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.