Khairthal Tijara Worker Die At Construction Site : राजस्थान के खैरथल तिजारा में मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों में इंद्रजी सादा, भागीरथ गोपी, छोटेलाल सादा, शिव शंकर, शिवकांत चौधरी और मंगतराम शामिल हैं. यह हादसा राजस्थान में नहीं बल्कि भिवाड़ी से सटे हरियाणा इलाके में हुआ है. बताया जा रहा है कि हरियाणा के कापड़ीवास मोड के पास एक निर्माण स्थल पर मिट्टी ढहने से यह बड़ा हादसा हुआ. वहां काम कर रहे मजदूर अचानक मिट्टी के नीचे दब गए.
निर्माणस्थल पर ढही मिट्टी, मजदूर दबे
मिली जानकीरी के अनुसार यह हादसा कापड़ीवास इलाके में ग्लोबल सिग्नेचर के नाम से बन रही एक सोसाइटी में हुआ. यह अभी बन ही रहा था. बताया जा रहा है कि काम होते टाइम ही अचानक मिट्टी ढह गई. उस समय कई मजदूर वहां काम कर रहे थे. मिट्टी ढहते ही मजदूर उसके नीचे दब गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत का प्रयास शुरू किया. कुछ मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन कई लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर सामने आई.
भिवाड़ी अस्पताल लाए गए शव
हादसे के बाद मजदूरों को एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया. बाद में सात मजदूरों के शव भिवाड़ी जिला अस्पताल लाए गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी सातों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. शुरुआत में जब शव पहुंचे तो पांच होने की जानकारी थी, लेकिन बाद में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि सामने आई.
मजदूरों की पहचान की कोशिश
भिवाड़ी जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद पुलिस ने मृत मजदूरों की पहचान करने की कोशिश शुरू की. मजदूरों की जेब से मिले आई कार्ड के आधार पर कुछ नाम सामने आए हैं. पहचान के तौर पर इंद्रजी सादा (32), भागीरथ गोपी, छोटेलाल सादा (37), शिव शंकर (31), शिवकांत चौधरी (47) और मंगतराम (32) के नाम सामने आए हैं. इन सभी के आई कार्ड पर मानेसर का पता लिखा हुआ बताया गया है. मजदूरों में कोई हेल्पर था, कोई फिटर तो कोई ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था. पुलिस अब बाकी पहचान की प्रक्रिया भी पूरी करने में जुटी हुई है.
हरियाणा में हुआ है हादसा,लेकिन शव भिवाड़ी लाए गए
घटना की सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाना शुरू किया. पुलिस आई कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि हादसा हरियाणा के कापड़ीवास इलाके में हुआ, लेकिन शव भिवाड़ी लाए गए. हैरानी की बात यह भी बताई जा रही है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी देर रात तक हरियाणा पुलिस भिवाड़ी नहीं पहुंची थी.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.