अल्मोड़ा: अगर आप अल्मोड़ा में रहते हैं या फिर वेलेंटाइन डे मनाने के लिए अल्मोड़ा आ रहे हैं, और कन्फ्यूज है लोकेशन को लेकर तो चले आइए अल्मोड़ा की सबसे बेस्ट लोकेशन कसार देवी कि ओर. यहां ऊंची-ऊंची पहाड़ियों, शांत हवा के बीच अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन वक्त. साथ ही यहां आप बॉर्न फायर से लेकर पहाड़ी डिशेज तक सबका स्वाद ले सकते हैं.
वेलेंटाइन डे के लिए अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहाँ शांति भी हो, खूबसूरत नज़ारे भी हों और अच्छा खाना भी मिले, तो अल्मोड़ा एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. खासकर कसार देवी, जहाँ पहाड़ों की ऊँचाई, ठंडी हवा और नेचर के बीच अपने पार्टनर के साथ समय बिताना बहुत सुकून देता है.

अगर आप अल्मोड़ा में रहते हैं या वेलेंटाइन डे मनाने के लिए यहाँ आने का प्लान बना रहे हैं और लोकेशन को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो कसार देवी जरूर जाएँ. यहाँ के कैफ़े सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि शानदार फोटो पॉइंट्स के लिए भी मशहूर हैं. पहाड़ों के बीच बैठकर कॉफ़ी पीना और तस्वीरें क्लिक करना यादगार बन जाता है.

कसार देवी का सबसे फेमस कैफ़े एलीटो कैफे माना जाता है. यहाँ से पहाड़ों और घाटियों का बहुत सुंदर व्यू दिखाई देता है। कैफ़े में कॉफ़ी, पिज़्ज़ा और स्नैक्स मिलते हैं. सनसेट के समय यहाँ का नज़ारा कपल्स के लिए काफी रोमांटिक होता है और फोटो के लिए भी यह जगह बेस्ट है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कसार रेनबो कैफे रंगीन और खुशनुमा माहौल के लिए जाना जाता है. यहाँ से खुला आसमान और पहाड़ों का सुंदर नज़ारा दिखता है. कैफ़े में पास्ता, सैंडविच, बर्गर और फ्रेश जूस मिलते हैं. युवाओं के बीच यह कैफ़े काफी पसंद किया जाता है.

The Kasar Kitchen Café उन लोगों के लिए है जिन्हें सादा और स्वादिष्ट खाना पसंद है. यहाँ बैठकर आप पहाड़ों की शांति और ठंडी हवा को महसूस कर सकते हैं. दाल-चावल, सब्ज़ी और ताज़ा खाना यहाँ की खास पहचान है. अपने पार्टनर के साथ शांति में समय बिताने के लिए यह जगह सही है.

युवाओं का फेवरेट कैफ़े है। यहाँ से पहाड़ों का खुला व्यू देखने को मिलता है। पिज़्ज़ा, पास्ता और नूडल्स यहाँ के खास फूड हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ मज़ेदार खाना और अच्छा व्यू चाहते हैं, तो यह कैफ़े बढ़िया है।

मीठा पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट जगह है. यहाँ से पहाड़ों का शांत नज़ारा दिखाई देता है. कैफ़े में केक, ब्राउनी और गरम कॉफ़ी मिलती है. वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ मिठास भरे पल बिताने के लिए यह कैफ़े अच्छा ऑप्शन है.

Himalayan Hobbit House एक छोटा लेकिन बहुत सुकून भरा कैफ़े है. यहाँ चारों तरफ हरियाली और पहाड़ों का सुंदर नज़ारा दिखता है. कैफ़े में चाय, कॉफ़ी और हल्के स्नैक्स मिलते हैं. वेलेंटाइन डे पर यह जगह शांत और रोमांटिक महसूस होती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.