अजमेर की गंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-सरियों से हुई मारपीट में इस दौरान एक परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिन्हें जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और
अस्पताल पहुंचे घायल किशन लाल रावत ने बताया- रामनगर दयानंद कॉलोनी में मकान है। जहां जमीनी विवाद को लेकर उनके परिवार से ही रंजिश चल रही है। तीन चार कारों से आए और लाठियों कुल्हाड़ी से हमला किया। ये लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से घर पर मौजूद सभी लोगों से मारपीट की। इसके कारण उनके परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि उनके घर पर उनके बेटे की कुछ दिनों बाद ही शादी है और शादी में के लिए 5 लाख की नगदी और गहने भी घर पर रखे थे। वह भी ले गए। मामले की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लेकर जेएलएन अस्पताल भिजवाया। एक अन्य घायल शीला ने बताया कि पहले भी ये लोग मारपीट कर चुके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है।
जेएलएन अस्पताल में पहुंचे घायल।
………
पढें ये खबर भी….
लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:सरेराह गले से सोने का जेवर सहित रुपए लेकर हुए हो गए थे फरार

अजमेर में लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस लूट का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। अजमेर के अग्रसेन स्कूल के पास दो दिन पहले 26 फरवरी को पदमपुरा गेगल निवासी जसराज गुर्जर से लूट की वारदात हुई थी। पूरी खबर पढें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.