लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू होने के लिए शहरवासियों को अभी और इंतजार करना होगा। एयर इंडिया ने अभी तक हलवारा से दिल्ली के लिए फ्लाट्स का शेड्यूल ही तय नहीं किया। ऐसे में मार्च महीने में हलवारा से फ्लाट्स शुरू होने के कोई आसार नहीं हैं। एयर इंडिया ने हलवारा एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में अपने दफ्तर के लिए कमरा तो ले लिया लेकिन अभी तक वहां पर दफ्तर सेटअप नहीं किया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसर लगातार इस संबंध में एयर इंडिया के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों की मानें तो रेगुलर फ्लाइट्स शुरू करने से पहले कंपनी को पहले टेस्ट फ्लाइट्स शुरू करनी होगी। कंपनी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को अभी टेस्ट फ्लाइट का शेड्यूल भी नहीं दिया है। AAI ने भी शिफ्ट नहीं किया दफ्तर लुधियाना एयरपोर्ट साहनेवाल से भी AAI ने अपना दफ्तर अभी तक हलवारा में शिफ्ट नहीं किया। अफसरों के मुताबिक हलवारा से उड़ाने शुरू करने का शेड्यूल नहीं आता है तब तक वाे साहनेवाल एयरपोर्ट को नहीं छोड़ सकते। साहनेवाल एयरपोर्ट अभी है ऑपरेशनल साहनेवाल एयरपोर्ट फिलहाल कोई भी शेड्यूल फ्लाइट उड़ान नहीं भरती है इसके बाजवूद साहनेवाल एयरपोर्ट अभी भी ऑपरेशनल है। दरअसल साहनेवाल एयरपोर्ट पर कुछ प्राइवेट चार्टर उतरते रहते हैं। हलवारा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद प्राइवेट चार्टर भी वहीं से उतरेंगे। राज्य सभा में उठा हलवारा एयरपोर्ट का मुद्दा पंजाब से राज्य सभा सदस्य रजिंदर गुप्ता ने हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू करने का मुद्दा राज्य सभा में उठाया और सरकार से सवाल किया कि हलवारा से फ्लाइट्स कब तक शुरू होंगी। रजिंदर गुप्ता के सवाल के जवाब में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि जल्दी ही फ्लाइट्स शुरू कर दी जाएंगी। कंपनी तय करेगी नए रूट्स मंत्री ने राज्यसभा में कहा है कि हलवारा से दिल्ली की फ्लाइट्स पहले फेज में शुरू की जा रही है। उसके साथ ही कंपनी अन्य रूट्स का आंकलन करेगी और उसके हिसाब से रूट तय करेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया रूट्स की परमिशन देकर फ्लाइट्स शुरू करवाएगी। दिन में दो स्लॉट को मिली कमेटी से मंजूरी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्लॉट को-ऑर्डिनेशन-एलोकेशन कमेटी ने भी एयर इंडिया को पहले स्लॉट में सुबह सात बजे हलवारा में लैंडिंग और 7:40 बजे टेकऑफ करने की परमिशन दी है, जबकि दूसरे स्लॉट में दोपहर बाद 3 बजे लैंडिंग और 3:40 बजे टेकऑफ करने की परमिशन मिली है। पहले फेज में दिल्ली के लिए शुरू होंगी दो फ्लाइट्स शुरुआती चरण में रोजाना दो फ्लाइट लुधियाना से दिल्ली और दो फ्लाइट दिल्ली से लुधियाना आएंगी। इसके बाद देश के अन्य राज्यों के लिए फ्लाइट्स को मंजूरी दी जाएगी। जबकि, इंटरनेशलन फ्लाइट शुरू होने में करीब 2 साल और लग सकते हैं। 1 घंटा 20 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली दिल्ली से लुधियाना के बीच 1 घंटा 20 मिनट का सफर रहेगा। इसके लिए 2800 से 3500 रुपए तक टिकट हो सकता है। हालांकि, अभी टिकट प्राइस तय नहीं हुए हैं। फ्लाइट पकड़ने के लिए कम से कम 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। 1 फरवरी को प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन पंजाब में लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट पर मार्च 2026 से उड़ानें शुरू हो सकती हैं। 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से इसका वर्चुअली उद्घाटन किया। हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फायदे…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.