गुरुग्राम में पार्टी के बाद एयर होस्टेस सिमरन की मौत हो गई है।
गुरुग्राम के डीएलएफ फेस एक में दोस्त के घर आई एअर इंडिया की एयर होस्टेस की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वीकेंड पर शनिवार रात को युवती अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। सुबह सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल ले जाया गया। यहां
डीएलएफ फेस एक थाना पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के कब्जे में लिया पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। मृत एयर होस्टेस की पहचान मूल रूप से मोहाली की रहने वाली 25 वर्षीय सिमरन डडवाल के रूप में हुई है।
गुरुग्राम में पार्टी के बाद एयर होस्टेस सिमरन की मौत हो गई है।
दो साल से एयर इंडिया में थी
वह दो साल से एअर इंडिया में होस्टेस थीं। इससे पहले विस्तारा एअरलाइंस में काम कर चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक फिलहाल सिमरन दिल्ली में रहती थीं। वह शनिवार रात गुरुग्राम के डीएलएफ फेस एक स्थित फ्लैट में किराये पर रहने वाली अपनी दोस्त नीतिका के घर आई थीं।
उत्तराखंड की रहने वाली नीतिका भी एयर होस्टेस हैं। रात में फ्लैट पर नीतिका के अन्य दोस्त भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने मिलकर रात में शराब पार्टी की। सुबह करीब पांच बजे सिमरन को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर दोस्त उन्हें आर्टिमिस अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी
अस्पताल की तरफ से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। गुरुग्राम पहुंचे सिमरन के परिवार वालों ने भी किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए हैं। डीएलएफ फेस एक थाना पुलिस की तरफ से बताया गया है कि मामले की जांच की जा रही है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.