हरियाणा सरकार में कृर्षि मंत्री श्याम सिंह राणा।
झज्जर में आज हरियाणा सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्याम सिंह राणा पहुंच रहे हैं। जिले में नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र एवं स्थायी निपटान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आज आयोजित की जा रही है। बैठक में आम जन
झज्जर में आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे और आम जन की समस्याओं को सुनेंगे। जानकारी देते हुए सीटीएम नमिता कुमारी ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित सूचीबद्ध किए गए कुल 17 परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे।
बैठक में पहुचेंगे परिवाद संबंधित सभी अधिकारी
उन्होंने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक परिवाद पर आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बैठक में आए सभी नागरिकों की भी परिवाद सुनने के बाद समस्याओं को सुना जाता रहा है। भाजपा सरकार में कृषि मंत्री श्याम सिंह झज्जर जिले की ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष हैं जाे कि हर आम जन की समस्याओं को सुनने के लिए आयोजित होती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.