Agri Tool For Vegetable Farming: रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने सब्जी किसानों के लिए टूल बनाया है जो एक साथ कई काम करता है. इससे तीन-चार क्यारी में एक साथ रोपाई की जा सकती है, साथ ही जुताई और सिंचाई भी आसानी से हो सकती है.
एक साथ चार क्यारी में रोपाई
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि टेक्नीशियन दिलीप बताते हैं कि इसकी खासियत यह है कि इसमें तीन-तीन पौधारोपण यंत्र लगे हुए हैं. जहां पर आपको लाइन से जितने पौधे या बीज लगाने हैं, उन्हें इसमें रख दिया जाता है और जब आप इसे चलाएंगे तो यह अपने आप एक-एक पौधा मिट्टी के अंदर डालता रहेगा. खास बात यह है कि आप इसमें एक साथ तीन से चार क्यारी में रोपाई कर सकते हैं.
बस आराम से गाड़ी चलाते रहना है
इसके अलावा इस यंत्र में बैठने के लिए ठीक सीट है, क्लच है, गियर है और यह डीजल से चलता है. मतलब जैसे आप गाड़ी चलाते हैं, बिल्कुल वैसे ही इसे चला सकते हैं. यानी आपकी मेहनत लगभग न के बराबर है, बस आराम से गाड़ी चलाते रहना है और आपका काम भी होता रहेगा. वहीं इसमें जो चक्के लगे हैं, वे कटर चक्के हैं. मतलब यह मिट्टी में आसानी से और सहजता से चल पाता है.
तीन एकड़ में केवल दो से तीन घंटे का काम
कैपेसिटी की बात करें तो दिलीप बताते हैं कि आप आराम से हर दिन दो से तीन एकड़ में इस यंत्र के जरिए अपने खेत में रोपाई कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें टैंक भी लगा रहता है, जिसमें आप पाइप लगाकर आसानी से पटवन भी कर सकते हैं. पाइप में पानी भर दीजिए और एक एकड़ दूर तक आराम से एक जगह खड़े-खड़े पानी पटा सकते हैं.
क्या है कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो इस यंत्र की कीमत 1,30,000 रुपए है. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं या फिर देखना चाहते हैं तो रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि यंत्र विभाग में आ सकते हैं. यहां के वर्कशॉप में आपको यह यंत्र दिख जाएगा. इसके अलावा यहां और भी कई तरह के यंत्र हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं. एक बार का खर्च आपका बहुत सा समय और मेहनत बचा सकता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.