भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री दरबार साहिब के पावन सरोवर में कुल्ला करने वाले आरोपी को 3 दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मालूम नहीं था इसीलिए गलती हुई है। वह बार-बार माफी मांग रहा था। हालांकि पुलिस ने बताया कि आरोपी को अब जेल भेज दिया है। गौर हो कि सुब्हान रंगरीज 13 जनवरी को श्री दरबार साहिब में आया था। इसके बाद उसने सरोवर किनारे बैठकर कुल्ला किया। उसने मुंह में पानी भरा और वहीं थूक दिया। इसके बाद वह परिसर में घूमा और दूसरे साथी से वीडियो शूट करवाया था। यह वीडियो उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल दी, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में उसने खुद को मुस्लिम शेर बताया। वीडियो वायरल हुआ जिस पर सिख श्रद्धालुओं ने कड़ा एतराज जताया कि पवित्र सरोवर में थूक कर युवक ने धार्मिक भावना आहत की है। इसके बाद एसजीपीसी ने ई डिवीजन थाना में केस दर्ज कराया। 24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया था ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.