जिले के बेडावल गांव में पति की मौत के बाद उसकी पत्नी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। अब घर में मृतक का नौ साल का छोटा भाई ही बचा है। एक ही दिन में पति-पत्नी की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बेडावल गांव निवासी 25 वर्षीय नाथू मीणा लंबे समय से बीमार था। उसकी पत्नी धानकी ही जैसे-तैसे करके गुजारा कर रही थी। साथ ही अपने 9 वर्ष के छोटे देवर का भी भरण-पोषण कर रही थी। मंगलवार देर रात नाथू की मौत के बाद उसकी पत्नी धनकी सदमे में चली गई और रात में अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार को गांव के ही एक कुएं में धनकी का शव मिला।
ये भी पढ़ें: Nagaur News: नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख, पुलिस पर पक्षपात के आरोप, तीसरी बार SP से गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित
सूचना पर सलूंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना करने के बाद ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी ली। बाद में पुलिस ने सलूंबर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर रिश्तेदारों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि नाथू और धनकी ने करीब आठ महीने पहले ही नाता किया था। इसके बाद दोनों घर में 9 वर्षीय छोटे भाई के साथ रहते थे। नाथू के माता-पिता की कुछ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। एक ही दिन में अलग-अलग समय पर पति-पत्नी की मौत से बेडावल गांव में शोक का माहौल है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.