देश में दिल्ली के बाद मध्य प्रदेश में भी ई-जीरो एफआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस प्रक्रिया में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल(एनसीआरपी) व हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज सभी उन सूचनाओं पर ई-जीरो एफआईआर की जाएगी, जिनमें ठगी की राशि 1 लाख रुपए या इसस
हेल्पलाइन व पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर ई-जीरो एफआईआर होने के 3 दिन में आवेदक को संबंधित थाने में हस्ताक्षर कर एफआईआर की प्रति लेना होगी। 3 दिन में शिकायतकर्ता के न पहुंचने पर नोटिस जारी होगा। 30 दिन तक आवेदक का इंतजार किया जाएगा।
बेटी की शादी के लिए जमा कराए 10 लाख निकले
मुरार पुलिस ने राजेंद्र सिंह बघेल की रिपोर्ट पर 10 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया है। बड़ागांव निवासी राजेंद्र सिंह ने अपनी जमीन बेचकर बेटी की शादी के लिए रुपए बैंक खाते में जमा कराए थे। इनके मोबाइल पर अचानक मैसेज आने पर वह बैंक पहुंचे और खाते को ब्लॉक कराया। तब तक राजेंद्र सिंह के खाते से 10 लाख रुपए निकल गए थे लेकिन कुछ रुपए बच गए। पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है।
कस्टमर केयर की क्लिक की तो खाते से निकले 2 लाख
महाराजपुरा थाने में रेणु मिश्रा के साथ 2 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज की गई है। रेणु मिश्रा ने मीसो से ऑनलाइन सामान मंगाया था। सामान पसंद न आने पर उसे वापस करने के लिए रेणु ने कस्टमर केयर पर कॉल किया। इस पर उन्हें एक लिंक भेजकर उस पर अपने सामान की एंट्री के निर्देश दिए गए। रेणु ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से 1,99,513 लाख रुपए निकल गए।
जनकगंज, कोतवाली और माधौगंज में ठगी की FIR
जनकगंज क्षेत्र गौरव शर्मा के खाते से 3.29 लाख रुपए व माधौंगज क्षेत्र से हरिओम मिश्रा के खाते से 2.14 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। इसी प्रकार कोतवाली पुलिसने लोकेश अग्रवाल के खाते से 3.77 लाख रुपए बैंक खाते से फर्जी लिंक क्लिक करने पर जाने पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इन मामलों में पुलिस ने संबंधित बैंक से खातों में ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी है।