सीबीएसई पैटर्न पर संचालित राज्य के 134 विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी। शिक्षा सत्र 2026-27 में पहली से 9वीं कक्षा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने कैलेंडर जारी कर दिया है। एडमिशन के लिए अभ्यर्थी 6 से 16 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। पहली कक्षा में सभी सीटों पर ने प्रवेश होंगे। पहली कक्षा में 40 सीटें निर्धारित की गई है। 6 से 7 वर्ष के अभ्यर्थी कक्षा एक में प्रवेश के पात्र होंगे। आयु की गणना 31 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। जबकि शेष कक्षाओं में रिक्त सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की सूची 19 मार्च को जारी की जाएंगी। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर 23 मार्च को लॉटरी के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी से 25 मार्च से 30 मार्च तक प्रवेश फॉर्म भर सकेंगे तथा एक अप्रैल से कक्षाएं शुरू होगी। 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका शेड्यूल भी परिषद ने जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं में सीबीएसई के नियम अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। वही 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।
स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में 9वी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा 18 मार्च को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 23 मार्च को घोषित होगा। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी से 25 मार्च से 30 मार्च तक प्रवेश फार्म भर सकेंगे। कक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.