पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों में संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इन विद्यालयों में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को निःशुल्क आवासन एवं शिक्षण की सुविधा प्रदान की जाती है। इस सत्र में प्रदेश के सभी विद्यालयों में कक्षा छह में 1560 सीटें, कक्षा सात में 336 सीटें, कक्षा आठ में 114 सीटें एवं कक्षा नवम् में 149 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक छात्राएं विभागीय वेबसाइट bcebconline.bihar.go v.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। किसी भी कठिनाई की स्थिति में आवेदक अपने जिले के जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। विभाग द्वारा स्पष्ट किया है कि परीक्षा एवं नामांकन पूरी तरह निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट या संबंधित जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। आवेदिका की पात्रता में उसके माता, पिता या अभिभावक की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रुपये होनी चाहिए तथा उनका आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 को वर्ग छह के लिए 10-13 वर्ष, कक्षा सात के लिए 11-14 वर्ष, कक्षा आठ के लिए 12-15 वर्ष एवं कक्षा नवम् के लिए 13-16 वर्ष निर्धारित है। नामांकन के लिए छात्राओं का चयन वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी और इसमें कुल 100 अंकों के प्रश्न (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान) से 20-20 अंक के होंगे। पूछे जाएंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.