रेवाड़ी। वर्ष 2026-27 में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर है।
उत्तर पश्चिम रेलवे में वर्ष 2024-25 के दौरान 70 किलोमीटर निर्माण परियोजनाएं पूरी की गईं। वहीं चालू वर्ष में अब तक 94 किलोमीटर नई लाइन और दोहरीकरण के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके अलावा मार्च 2026 तक 29 किलोमीटर अतिरिक्त कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
वर्ष 2026-27 में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 350 किलोमीटर से अधिक नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन के कार्य पूरे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रेलवे को वर्ष 2026-27 में अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड 2.78 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
खासतौर पर राजस्थान को पहली बार 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक, कुल 10,228 करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया गया है। इससे उत्तर पश्चिम रेलवे की निर्माण परियोजनाओं में वित्तीय संसाधनों की कोई कमी नहीं आएगी और सभी कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.