कानपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को थाना बेकनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, ह
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने थाना प्रभारी को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव तथा आमजन से शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त
निरीक्षण के उपरांत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने सद्भावना चौकी से पुलिस बल के साथ पैदल गश्त प्रारंभ की। यह गश्त थाना बेकनगंज क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों से होकर संपन्न हुई। गश्त के दौरान उन्होंने आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं।

सतर्कता और शांति बनाए रखने का संदेश
पैदल गश्त के दौरान पुलिस उपायुक्त ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता का संदेश दिया। साथ ही पुलिस बल को सतत गश्त, कड़ी निगरानी और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज अभिषेक कुमार राहुल एवं थाना प्रभारी बेकनगंज उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.