फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने बुधवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ उद्योगपति ललित अग्रवाल भी थे। राणा ने नंदी हॉल में ध्यान किया। मंदिर प्रबंध समिति ने उनका स्वागत किया। राणा ने कहा कि महाकाल का दरबार दिव्य है और उन्होंने जीवन में जो कुछ भी दिया, वह अद्भुत है। उन्होंने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की सराहना की। रोहित मित्तल मित्र मंडल ने उनका स्वागत किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.