नशा मुक्त मंडला अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बिनेका (कोन्ड्रा) में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 32 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई और मौके पर 70 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट
पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देश पर अवैध नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली थी कि ग्राम बिनेका (कोन्ड्रा) में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर गांव में दबिश दी।छापेमारी के दौरान अवैध शराब विक्रय में संलिप्त चार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में चमन परते (38 वर्ष), राजेंद्र भारतीया (42 वर्ष), सुरेश भारतीया (42 वर्ष) और ललित पटेल (55 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी ग्राम बिनेका (कोन्ड्रा), जिला मंडला के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 32 लीटर अवैध देशी मदिरा जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 5,380 रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त, शराब निर्माण में उपयोग होने वाला लगभग 70 किलोग्राम महुआ लाहन, जो 12 डिब्बों में भरा था, मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में संपन्न हुई। टीम में सहायक उप निरीक्षक नीरज मिश्रा, भूमेश्वर बामनकर, प्रधान आरक्षक नंदलाल, संतलाल, जैन सिंह, आरक्षक प्रियांश, रमेश, मृदुल तथा पुलिस लाइन मंडला का बल शामिल था।
पुलिस ने बताया कि नशा मुक्त मंडला अभियान के तहत अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.