ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में गुरुवार रात एक बिसरख क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निजी अस्पताल से मेमो के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई कि एक महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। महिला के शरीर में गोली लगने के निशान पाए गए हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची और घायल महिला के संबंध में जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि महिला थाना बिसरख क्षेत्र की गौड़ सुंदरम सोसाइटी की निवासी है। अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि जिस व्यक्ति द्वारा महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह उसे भर्ती कराकर बिना किसी को जानकारी दिए मौके से चला गया।
चिकित्सकों द्वारा महिला की प्राथमिक जांच में गन शॉट इंजरी की पुष्टि की गई है। फिलहाल महिला का उपचार अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को कुछ ही समय में हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। महिला को गोली किन परिस्थितियों में लगी। घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक मंशा थी। इन सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद से गौर सुंदरम सोसाइटी सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.