ये भी पढ़ें: Udaipur News: विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को लेकर उदयपुर पहुंची पुलिस, आज कोर्ट में होगा फैसला
आरोपियों ने बताया कि वे हत्या की साजिश के तहत गुजरात जाकर डॉक्टर की रेकी कर आए थे, लेकिन वहां की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। कुछ दिनों बाद ही इन आरोपियों ने झुंझुनू के लिखवा शराब ठेके पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज मेघवाल व आकाश उर्फ बिट्टू निवासी पाथडिया, अनुज शर्मा निवासी पिलोद, भूपेंद्र मेघवाल व सचिन उर्फ कालू निवासी लिखवा तथा हिमांशु जाट निवासी नरहड़ को जयपुर, गुजरात, पिलानी और झुंझुनू में दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान भी हो चुकी है और उनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समय रहते साजिश का भंडाफोड़ कर न केवल गुजरात की महिला डॉक्टर की जान बचाई गई बल्कि एक सक्रिय अंतर-जिला आपराधिक गिरोह को भी बड़ा झटका दिया गया है। जांच में और खुलासे की संभावना बनी हुई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.