चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 152डी पर दादरी जिले के गांव चिड़िया के समीप शुक्रवार सुबह एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चार युवक चोटिल हो गए। मृतक 21 वर्षीय कुशल गोयल पंजाब के पटियाला जिले के गांव ककराला का रहने वाला था। पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला जिले से फोटोग्राफर्स की एक टीम राजस्थान के सीकर जिले के रींगस के समीप मुंडरू गांव में तीन दिवसीय कीर्तन की कवरेज करने के लिए जा रही थी। टीम में शामिल पांचों दोस्त देर रात करीब दो बजे पटियाला से सेंट्रो कार में सवार होकर रींगस के लिए चले थे। शुक्रवार सुबह जब वे नेशनल हाईवे 152डी पर गांव चिड़िया के समीप पहुंचे तो अचानक पशु आगे आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कुशल गोयल की मौत हो गई जबकि भारत भूषण, शेखर, तरसेम व कर्णवीर को हल्की चोटें लगी।
घटना की जानकारी पाकर चिड़िया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। जांच अधिकारी एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.