पटियाला के गांव फतेहपुर के नजदीक सुबह करीब 5:30 बजे पीआरटीसी बस और कार में भीषण टक्कर हो गई।
हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बस कंडक्टर भी घायल हो गया है। बस पटियाला की तरफ से आ रही थी। कार सवार लोग हरियाणा के अंबाला की तरफ से समाना में पुलिस कॉलोनी लौट रहे थे। घायलों को तुरंत समाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने के कारण पटियाला रेफर कर दिया गया।
सिटी पुलिस समाना ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के अनुसार, परिवार हरियाणा में एक समारोह से लौट रहा था और समाना पुलिस कॉलोनी में रहता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.