जल जीवन मिशन से जुड़े बहुचर्चित घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को एसीबी अधिकारियों द्वारा बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश गोयल, केडी गुप्ता, शुभांशु दीक्षित, सुशील शर्मा, निरिल कुमार, विशाल सक्सेना, अरुण श्रीवास्तव, दिलीप कुमार गौड़ और महेन्द्र प्रकाश सोनी शामिल हैं। सभी आरोपियों को सुरक्षा के बीच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। रिमांड की मांग एसीबी की ओर से कोर्ट में आरोपियों का रिमांड मांगा जाएगा, ताकि उनसे गहन पूछताछ की जा सके और घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों, दस्तावेजों और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। जांच में जुटी एसीबी सूत्रों के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं, फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर यह कार्रवाई की गई है। एसीबी इस मामले में ठेकेदारों, अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल कोर्ट के फैसले के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, वहीं एसीबी की जांच प्रक्रिया लगातार जारी है। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.