फाजिल्का जिले के अबोहर में एक युवक से मोबाइल छीनने के आरोप में पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना नंबर दो में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि नई आबादी गली नंबर 14 निवासी चिंटू ने पुलिस को शिकायत दी थी। चिंटू ने बताया कि 11 मार्च की दोपहर वह छोटी पौड़ी गली नंबर 14 से गुजर रहा था। इसी दौरान नई आबादी गली नंबर 19 बड़ी पौड़ी निवासी चिराग सोनी और नई आबादी गली नंबर 18 निवासी अंकुश उर्फ कालिया ने उससे उसका सैमसंग गैलेक्सी फोन छीन लिया। मोबाइल छीनकर भागने वाले आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने चिंटू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को नई आबादी क्षेत्र से ही पकड़ लिया। उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रिमांड पर लेगी पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी, क्योंकि उनके खिलाफ पहले भी लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.