अबोहर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की है। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव धर्मपुरा निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है
जानकारी के अनुसार, थाना खुईयांसरवर पुलिस टीम गश्त पर थी। पुलिस टीम जब गांव कल्लरखेड़ा से पन्नीवाला माहला की ओर जा रही थी, तो सामने से एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर बाइक को रुकवाया।
तलाशी के दौरान आरोपी रमेश कुमार के कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत नशीला पदार्थ और बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.