हरपिंद्र सिंह, जिसकी गोली लगने से मौत हो गई।
अबोहर में हलका बल्लूआना की ढाणी सुच्चा सिंह में ब्लॉक समिति सदस्य दर्शन सिंह के बेटे हरपिंद्र सिंह (25) को घर में गोली लग गई। गंभीर हालत में परिजन उसे पहले सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे बठिंडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिय
जानकारी के अनुसार, हरपिंद्र सिंह सीतो चौक स्थित एक पैलेस में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए शाम करीब साढ़े 6 बजे तैयार हो रहा था। इसी दौरान जब उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर कमर में बांधी, तो अचानक गोली चल गई। जो उसके पेट में जा लगी। मृतक हरपिंद्र सिंह शादी शुदा था और उसकी एक बेटी भी है।
अस्पताल में जानकारी देते हुए डॉक्टर।
गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे
गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो हरपिंद्र सिंह घायल अवस्था में पड़ा था। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे बठिंडा ले गए हैं।
परिजनों के मुताबिक, हरपिंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। बठिंडा अस्पातल पहुंचे से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हलका विधायक गोल्डी मुसाफिर सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता और गांव के लोग अस्पताल पहुंचे। हरपिंद्र सिंह के पिता दर्शन सिंह ने हाल ही में पंचायत समिति का चुनाव जीता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.