लुधियाना जिले में रायकोट शहर के बरनाला रोड स्थित A-9 होटल में चोरी की एक घटना सामने आई है। दो आरोपियों ने होटल से एक व्यक्ति का पर्स और कार की चाबी चुराकर उसकी कार लेकर फरार हो गए थे। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चोरी की गई कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अबुवाल रोड, न्यू आबादी अकालगढ़ निवासी मनजिंदर सिंह उर्फ गुगला और पत्ती गिल, गांव सुधार निवासी मनजोत सिंह उर्फ मनु के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई थाना सिटी रायकोट के इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने बताया कि पीड़ित राकेश कुमार, जो सोनीपत (हरियाणा) के गांव बलदपुर के रहने वाले हैं, काम के सिलसिले में अहमदगढ़ से रायकोट आए थे। देर रात अंधेरा होने के कारण उन्होंने बरनाला रोड स्थित A-9 होटल में कमरा बुक किया था। पर्स चोरी कर ले गए आरोपी राकेश कुमार ने अपनी कार होटल की पार्किंग में खड़ी की और अपने कमरे में सो गए। अगली सुबह जब वे नाश्ता करने रेस्टोरेंट गए, उसी दौरान चोरों ने होटल में ड्यूटी बदलने का फायदा उठाया और अंदर घुस गए।चोरों ने पहले एक कमरे को खोलने की कोशिश की, जिसमें वे असफल रहे। इसके बाद उन्होंने दूसरे कमरे का दरवाजा खोला और अंदर से एक पर्स चुरा लिया। दोबारा कमरे में घुसे और चाबी ले गए दोनों चोर दोबारा कमरे में घुसे और टेबल पर रखी कार की चाबी भी ले ली।चाबी लेने के बाद, आरोपी सीधे पार्किंग में गए और वहां खड़ी कार लेकर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और दोनों आरोपियों को चोरी की गई कार सहित पकड़ लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि ये आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.