उसका बाजार थाना क्षेत्र के ताल भिरौना गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर से चौराहे की ओर निकले एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। गले से लेकर पेट तक करीब कई वार किए गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ताल भिरौना टोला, बैरवा ग्राम पंचायत निवासी चंद्रबली पुत्र वासुदेव (48) की रविवार रात करीब 10 बजे चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि चंद्रबली घर से चौराहे की ओर निकले थे।
इसी दौरान ताल भिरौना गांव से पहले पुलिया के पास उन पर अज्ञात लोगों हमला किया। हमलावरों ने गले से लेकर पेट तक लगातार वार कर मौके पर ही युवक की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी संगीता ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर बाजार थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, हत्या में धारदार हथियार का प्रयोग किया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुराने विवादों सहित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.