डीडवाना शहर के व्यस्ततम गोदारा मार्केट क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कपड़े की दुकान में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जोरावरपुरा निवासी कैलाश (22 वर्ष) पुत्र रामदेवाराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैलाश ने गोदारा मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान के भीतर खूंटी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता चलते ही आसपास के व्यापारियों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक कैलाश
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से शव को फंदे से नीचे उतरवाकर राजकीय बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के परिजनों को तुरंत सूचित कर दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

अपनी ही दुकान में फंदे से लटका हुआ मिला युवक
डीडवाना के रहने वाले मृतक के मुनीम सुरेश ने बताया कि शाम 6 बजे दुकान का हिसाब किताब कर दुकान बंद करवाकर गया था। जानकारी के अनुसार मृतक दुकान बंद करके जब शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके नंबर पर फोन किये फोन नो रिप्लाई रहने पर दुकान मेम ही काम करने वाले दूसरे मुनीम को बोला उसने आकर देखा तो फोन दुकान के अंदर बज रहा था और दुकान का शटर खुला था जब अंदर देखा तो परदे के पीछे कैलाश फंदे पर लटका हुआ था। घबराहट में वो दूकान से बाहर निकल आया और बाद में पुलिस को सूचना दी।

शव को फंदे से उतारने के बाद घटनास्थल का जायजा लेते जांच अधिकारी
पुलिस प्रशासन मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है और अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। महज 22 वर्ष की उम्र में युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से जोरावरपुरा गांव और मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस फिलहाल मृतक के मोबाइल फोन और उसके हालिया संपर्कों को खंगाल रही है ताकि इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह का सुराग मिल सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.