बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंद्रापुरी में शनिवार शाम खेत से घर लौट रहे एक युवक पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने न केवल तेंदुए का सामना किया, बल्कि पत्थरों से वार कर उसे भागने पर मजबूर कर दिया। हमले में घायल युवक का फिल
जानकारी के अनुसार, ग्राम इंद्रापुरी निवासी विशाल पिता विजयसिंह मंडलोई शनिवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में पगडंडी के समीप एक खेत में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक विशाल पर हमला कर दिया। हमले के कारण विशाल बाइक सहित जमीन पर गिर पड़ा। तेंदुए ने उसके पैर को अपने जबड़ों में जकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच संघर्ष शुरू हो गया।
पत्थरों से वार कर तेंदुए को खदेड़ा
घबराकर हार मानने के बजाय विशाल ने हिम्मत दिखाई और जमीन पर पड़े पत्थरों को उठाकर तेंदुए पर दे मारा। पत्थरों की चोट और विशाल के शोर मचाने से तेंदुआ घबरा गया और उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में विशाल को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
तेंदुए के हमले से युवक के पैर में चोट लगी है।
प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर
अस्पताल में डॉक्टर्स ने विशाल को रेबीज का इंजेक्शन लगाया और पैर के घाव की ड्रेसिंग की। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर देखभाल के लिए उसे बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ग्रामीणों में दहशत, पिंजरा लगाने की मांग
इस हमले के बाद ग्राम इंद्रापुरी और आसपास के क्षेत्रों में भारी दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ गई है और आए दिन मवेशियों पर हमले की खबरें आती रहती हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी किसी जनहानि को रोका जा सके।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.