टक्कर इतनी भीषण थी कि मंजू रैकवार उछलकर वाहन से दूर जा गिरीं और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गईं। उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से मंजू रैकवार को जतारा अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में नत्थू रैकवार भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन और चालक की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई जा रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Jabalpur News: हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों पर काल बनकर गुजरी तेज रफ्तार कार, दो की मौके पर हुई मौत, 20 घायल
गौरतलब है कि जतारा क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। महज चार दिन पहले जतारा बाईपास पर एक डंपर ने टैक्सी को टक्कर मार दी थी, जिसमें सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद भारी वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लग पा रहा है, जिससे लोगों में भय और नाराजगी बढ़ती जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.