भास्कर न्यूज |लुधियाना विश्वकर्मा टाउन, गली नं 2 नजदीक आत्म पार्क स्थित संकट मोचन दरबार श्री बाला जी मंदिर में प्रत्येक मंगलवार की तरह इस बार भी नव वर्ष के प्रथम मंगलवार पर एक भव्य आयोजन हुआ। इसमें भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र बालाजी के र
इस संबंध में मंदिर के मुख्य सेवादार सुनील भल्ला रोमी ने इस दिव्य अनुभव को साझा करते हुए बताया कि इन पवित्र छींटों के प्रताप से अब तक हजारों श्रद्धालुओं को असाध्य रोगों से मुक्ति मिली है, जिसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का ठीक होना भी शामिल है। नव वर्ष के इस पहले मंगल पर आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों भक्तों के बीच गुरु माता मां नरेश देवी जी सेवा संघ ने बाबा का अति मनमोहक गुणगान किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के समापन पर जब हजारों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तो सभी दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा से भर उठीं। इसके बाद संगत ने एक स्वर में श्री बाला जी का जो जयघोष किया वह दृश्य अत्यंत विहंगम और अलौकिक बन पड़ा। इस दौरान दरबार के सभी सेवादारों ने मिलजुलकर उपस्थित संगत को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण करवाया और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.