वकील का कहना है कि 17 जनवरी को महिला ने उसे चौहटन स्थित अपने घर बुलाया, जहां महिला, उसका पति, भतीजा, ससुर सहित अन्य लोगों ने उसे बंधक बना लिया और पैसों की मांग की। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ धक्का-मुक्की की गई, उसे धमकाया गया और जूतों की माला पहनाई गई। घटना के संबंध में वकील ने चौहटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें: Jhunjhunu News: उदयपुरवाटी में पैंथर का मूवमेंट, पहाड़ी से उतरकर आबादी एरिया में आया, वन विभाग अलर्ट
महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
इधर महिला ने भी वकील के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि वह करीब 7 महीने पहले मुकदमे की पैरवी के लिए वकील के पास गई थी, जहां वकील ने झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि वकील रणजीत कुमार ने एक महिला सहित अन्य लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। वहीं महिला की रिपोर्ट पर वकील के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। एएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.