जालंधर | जालंधर-अमृतसर बाईपास पर जिंदा पिंड के सामने सोमवार शाम करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो गाड़ी टायर फटने के कारण पलटियां खाते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा से आ रही कार से टकरा गई। स्कॉर्पियो में परिवार सहित एनआरआई जालंधर से अमृतसर की ओर जा रहा था। हादसे में स्कॉर्पियो चालक गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार के चालक सतपाल का बाल-बाल बचाव हो गया। वे गांव काहलवां जा रहे थे। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। एएसआई सुखविंदर सिंह ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.