छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लौह अयस्क से भरे एक ट्रक और कार के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। राहगीरों के अनुसार सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस दुर्घ
यह हादसा डौंडी नगर के शासकीय कॉलेज के सामने रविवार रात की है। मिली जानकारी के अनुसार, लौह अयस्क से भरा ट्रक भानुप्रतापपुर की ओर से रायपुर जा रहा था, जबकि आर्टिगा कार में सवार चार युवक दल्लीराजहरा से डौंडी की ओर आ रहे थे।
हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए
इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए। डौंडी पुलिस के अनुसार कार में आगे बैठे आशु नायक (24) और आकाश बोरकर (23) की मौत हो गई है, जबकि पीछे बैठे दो अन्य युवकों का इलाज जारी है।

ड्राइविंग सीट में फंसा रहा युवक, दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आशु नायक की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं आकाश बोरकर कार की ड्राइविंग सीट में बुरी तरह फंसा हुआ था। डौंडी पुलिस और स्थानीय राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तत्काल दल्लीराजहरा अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा
डौंडी टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि परिजनों को सूचना दी जा रही है। दोनों युवकों की मौत हो चुकी है और परिजनों द्वारा शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया जा रहा है। जिसके बाद अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। जिससे यह हादसा हुआ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.