रविवार की सुबह नारायणपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। कोंडागांव मुख्यमार्ग पर बखरूपारा के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक पहले डिवाइडर से जा टकराया और फिर सड़क किनारे खड़े एक पान ठेले को अपनी चपेट में ले लिया।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई, एक बड़ा हादसी भी हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति इतनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क से हटकर बीचोंबीच डिवाइडर को तोड़ता हुआ सीधे सड़क किनारे बने पान ठेले से जा भिड़ा। इस जोरदार टक्कर से पान ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। सुबह के समय सड़क पर मौजूद कुछ लोगों ने भी इस हादसे को देखा और हड़कंप मच गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.