भीलवाड़ा में रिलायंस मॉल के पास लोडिंग ऑटो को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, हादसे ने ऑटो चालक की हुई मौत हो गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया।
ट्रेक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर
मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के रिलायंस मॉल के पास का है, यहां एक ट्रैक्टर ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी,हादसे में ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की।
अस्पताल की मोर्च्युरी के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई
अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया
प्रताप नगर थाने के हेड कांस्टेबल जगराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के रिलायंस मॉल के समीप गुरुवार शाम को एक ट्रेक्टर ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी।हादसे ने घायल ऑटो चालक पप्पू शर्मा ( 36 ) पिता भोलू राम शर्मा निवासी आजाद नगर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को डिटेन कर लिया।
पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने शाम को जिला अस्पताल की मोर्च्युरी पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया,पुलिस ने परिजनो की रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.