छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मेले की खुशियां मातम में बदल गईं। कांकेर मेला देखकर अपने घर वापस लौट रहे एक युवक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पूरी घटना माकड़ी के करीब का होना बताया जा रहा है, जहां युवक अपने तेज रफ्तार बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया और उसकी बस से जोरदार टक्कर हो गई। युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, तेलगरा का रहने वाला 19 वर्षीय विमल साहू पिता राजेंद्र साहू अपने चाचा के यहां कांकेर मेला देखने पहुंचा हुआ था। देर रात दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के बाद दोस्त की बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जब वह नया माकड़ी ढाबा के करीब पहुंचा था कि बस से उसकी भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी, जिस वजह से वह नियंत्रण खो बैठा।
हादसे में युवक के पैर टूट गए थे और सिर में भी गंभीर चोटे आई थी। बस में सवार लोगों से जानकारी मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों मे मातम पसर गया, सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.