मिट्टी उत्खनन को लेकर विवादों में चल रही बायपास निर्माण कंपनी पर अब बिरधनपुरा गांव के लोगों ने मिट्टी चोरी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को देहात थाना पुलिस को आवेदन दिया। साथ ही, शिकायत करते हुए कहा कि उनके खेतों के आगे 5-5 फीट की खंती खोद दी गई है।
शिकायतकर्ता रामशेष दीक्षित, अनूप दीक्षित, रामभरत शर्मा, नीलम देवी और अंकुर शर्मा ने संयुक्त रूप से पुलिस को आवेदन दिया। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि हमारी खेती रहला मौजा में है। यहां पास में ही बायपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क बनाने वाली कंपनी के द्वारा जबरन हमारे खेतों के आगे से मिट्टी की खुदाई की जा रही है। इस कारण से यहां 5-5 फीट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। जबकि खेतों में सरसों की फसल खड़ी हुई है। ऐसे में अब हम लोग खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। साथ ही, यहां गहरी खाई होने की वजह से हादसे का भी डर बना रहता है।
कार्रवाई ही नहीं हुई सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ बबेड़ी के ग्रामीणों ने कुछ माह पूर्व जबरन खेत से मिट्टी चोरी करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। यह एफआईआर देहात थाना पुलिस ने की थी। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई नहीं की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.