दतिया के उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम खटोला में एक 16 साल 2 माह की लड़की की शादी शिवपुरी निवासी युवक के साथ हो गई। विवाह की सभी रस्में पूरी हो गईं और लड़की विदा भी हो चुकी थी। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। बारात के जाने की खबर पर पुलिस ने दो किलोमीटर तक पीछा किया और सभी को पकड़ लिया। घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है। ऐसा पहली बार है जब पुलिस ने इस तरह के मामले में दुल्हन व उसके माता-पिता सहित शादी कराने वाले भंते (धर्मगुरु), डीजे, टेंट हाउस और हलवाई के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। दूल्हे को पकड़कर उनाव थाने लाई पुलिस, डीजे किया जब्त गांव में 10 फरवरी की रात नाबालिग लड़की की शादी की सभी रस्में पूरी हो गईं और फेरे भी संपन्न हो गए। 11 फरवरी की सुबह विदाई की तैयारी के दौरान महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ अरविंद उपाध्याय को नाबालिग विवाह की सूचना मिली। वे जनपद सीईओ विनीत त्रिपाठी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विदाई हो चुकी थी। टीम ने बारात को दो किमी पीछा कर दतिया रोड पर रोक लिया। यहां से डीजे को जब्त कर दूल्हे को उनाव थाने ले जाया गया। डीपीओ उपाध्याय ने बताया, पुलिस ने दुल्हन, उसके माता‑पिता, भंते, टेंट हाउस, हलवाई और डीजे संचालक पर केस दर्ज किया है। सेवा प्रदाता आयु प्रमाण देखें… वरना जा सकते हैं जेल
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि सेवा प्रदाता कोई भी व्यक्ति बुकिंग करने से पहले वर-वधू के आयु संबंधी प्रमाण पत्र जरूर देखें। यदि वर-वधू कोई भी नाबालिग पाया गया तो, जेल की हवा खानी पड़ेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.