लुधियाना। रिंकी कत्याल की तरफ से एक शानदार पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच सुकून और मस्ती भरे पल बिताए। इस पिकनिक का उद्देश्य साथ मिलकर समय बिताना, तनाव से राहत पाना और आपसी रिश्तों को और मजबूत करना र
लेडीज ने ग्रुप में डांस कर भरपूर एन्जॉय किया, वहीं कुछ ने गेम्स में भी हिस्सा लिया। पिकनिक की खास बात बोटिंग रही, जहां सभी ने पानी के बीच बैठकर प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया। शांत माहौल और हल्की ठंडी हवा ने इस अनुभव को और भी यादगार बना दिया। इसके अलावा झूलों पर झूलते हुए बचपन की यादें ताजा हो गईं और हर चेहरे पर मुस्कान नजर आई।
रिंकी कत्याल ने बताया कि पिकनिक ने मानसिक रूप से तरोताजा और आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देने में मदद की। उन्होंने कहा कि पिकनिक के जरिए सभी को खुलकर हंसने-खेलने और खुद के लिए समय निकालने का मौका मिला। यह पिकनिक फन, डांस, बोटिंग और झूलों के साथ एक यादगार अनुभव बन गई, जिसे सभी लंबे समय तक याद रखेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.