बिसरख पुलिस ने नकदी को दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.75 लाख रुपये नकद, एक नोट गिनने की मशीन, छह मोबाइल, तीन ट्रॉली बैग कागज की नोटनुमा गड्डियों से भरे हुए, पांच फर्जी आधार कार्ड, इंटरनेट डोंगल, ठगी में इस्तेमाल दो लक्जरी कारें और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इंजीनियर, बीबीए छात्र, एमकॉम पास, होटल संचालक से लेकर एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बिजनेस करने वाले लोग शामिल हैं, जो लंबे समय से नोट डबल गेम के नाम पर लोगों को ठग रहे थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.