गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की और दौड़े, पुलिस को भी खबर मिली। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल, कोतवाली टीआई पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, वायडीनगर टीआई शिवांशु मालवीय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर थे। पुलिस की एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक पुलिस ने घर के अंदर जांच-पड़ताल की। एफएसएल टीम ने भी तथ्य एकत्र किए। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। बताया यह भी जा रहा है कि घर के बाहर भी दो लोग थे, जो गोली की आवाज आते ही मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस ने यह पुष्टि नहीं की। पुलिस का प्रारंभिक तौर पर यहीं कहना था कि घर के अंदर तीन लोग थे। बाहर किसी के मौजूद होने की जानकारी फिलहाल नहीं है। पुलिस अभी पड़ताल कर रही है। घर के अंदर जो सीसीटीवी कैमरे है, उसमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
करीब एक घंटे के बाद बाहर लाए गए शव
घटना के करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय तक मौके पर पुलिस तथ्यों को लेकर जांच पड़ताल करती रही। खुद एसपी विनोद कुमार मीणा मौके पर थे सारे तथ्यों की पड़ताल करने के बाद करीब एक घंटे से भी अधिक समय बाद घर के अंदर से एक के बाद एक तीनों शव बाहर लाए गए और एम्बुलेंस से अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
सराफा व्यापारियों का लगा जमावड़ा
इधर घटनाक्रम के बाद मौके पर बड़ी संख्या में सराफा व्यापारियों का भी जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप जैन का बड़े पैमाने पर सोने-चांदी का थोक कारोबार था। ऐसे में कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि कई सराफा कारोबारियों का लेनदेन भी उनसे हो सकता है। इधर, जनचर्चा यह भी थी कि पुरा घटनाक्रम नीमच के बहादुर सोनी मामले से भी जुड़ा हो सकता है। बहरहाल पुलिस ने अभी पुरी घटनाक्रम की अभी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर IAS और IPS अफसर प्रमोट, आईएएस एम. सेलवेंद्रन बने प्रमुख सचिव
एसपी का कहना
एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस को मौके से तीन शव मिले हैं, जिसमें से दो पुरूष और एक महिला थीं। मृतकों की पहचान दिलीप जैन और रेखा जैन के रूप में हुई है। तीसरे की पहचान की जा रही है। उसके हाथ में बंदूक और चाकू थे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में ज्यादा कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। घटना के वक्त घर बंद था। सीसीटीवी से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इनके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.