एम्स जोधपुर में 5 साल के बच्चे के अंग डोनेट किए गए।
जोधपुर एम्स में एडमिट पांच वर्षीय बच्चे भोमाराम के ब्रेन डेड होने के बाद परिजनों ने उसके ऑर्गन डोनेट किए। जिससे अब दो लोगों को नई जिंदगी मिल सकेगी। भोमाराम की दो किडनी जोधपुर एम्स में एडमिट मरीज को लगाई जाएगी, जबकि उसके एक लीवर को दिल्ली भेजा गया।
एम्स से मिली जानकारी के अनुसार नाइयों की ढाणी गिडा जिला बालोतरा निवासी भोमाराम को बार बार दौरे पड़ने की समस्या पर 15 दिसंबर को एम्स लाया गया था। यह। पीडियाट्रिक इमरजेंसी विभाग में उसका इलाज शुरू किया गया। इस दौरान CT स्कैन से लेकर कई टेस्ट भी किए गए। जांच में उसके सेरेब्रल एडिमा पाई गई। इसके बाद उन्हें स्टेट्स एप्लेप्टिक्स और सेंट्रल डायबिटीज एनसीपीडस हुआ। जांच के बाद ब्रेन डेड होने पर उसके ऑर्गन डोनेट करने का निर्णय परिजनों ने किया। उसका एक लिवर फ्लाइट से ILBS दिल्ली भेजा गया। जबकि उसकी दो किडनी जोधपुर एम्स में ही एडमिट को लगाई गई।
एम्स जोधपुर में ये अब तक का 10वा कैडेवरिक अंगदान है। जबकि दूसरा बाल अंगदान है। एम्स में अब तन 16 किडनी और लीवर केडेवरिक ट्रांसप्लांट कार्यक्रम के अंतर्गत सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.