दक्षिणी दिल्ली में मेट्रो की कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में दिल्ली मेट्रो ने एक और अहम कदम उठाया है। फेज-पांच के तहत गोल्डन लाइन के विस्तार के रूप में एक नया एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। यह कोरिडोर दक्षिणी दिल्ली की मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूती देने के साथ-साथ नोएडा, दिल्ली और फरीदाबाद के बीच संपर्क बढ़ाएगा।
इस नए एलिवेटेड कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि महज 3.9 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ चार मेट्रो स्टेशन होंगे। इनमें से दो स्टेशन पहले से संचालित हैं, जबकि दो नए स्टेशन जोड़ने के बाद पूरा कॉरिडोर चालू हो जाएगा। सीमित स्टेशनों वाला यह तेज रूट हजारों यात्रियों को दिल्ली के भारी ट्रैफिक और लंबी मेट्रो यात्राओं से निजात दिलाएगा।