{“_id”:”69334100cbc4c39a9504278b”,”slug”:”kashish-received-the-best-female-athlete-award-kangra-news-c-95-1-kng1037-209339-2025-12-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kangra News: कशिश को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का सम्मान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कांगड़ा। नगरोटा बगवां कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में तकीपुर कॉलेज के एथलिटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते हैं। कशिश को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का खिताब मिला। प्रो. साहिल के नेतृत्व में टीम ने दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक अर्जित कर कॉलेज का मान बढ़ाया है। बीए तृतीय वर्ष की कशिश ने 400 और 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। ऊंची और लंबी कूद में रजत पदक प्राप्त कर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष के सुजल ने 100 और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किए हैं। प्राचार्य डॉ. आरएस गिल ने विद्यार्थियों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने सभी विजेताओं एवं प्रो. साहिल को बधाई दी। संवाद