मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को स्टेशन रोड स्थित आजाद ट्रांसपोर्ट के गोदाम में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 300 किलोग्रा
साथ ही 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। जब्त किया गया पॉलीथिन 51 माइक्रोन मोटाई का पाया गया, जो सरकार द्वारा पूरी तरह प्रतिबंधित है।
छापेमारी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी के निर्देश पर की गई। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण, बिक्री या उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
छापेमारी के दौरान मौजूद अधिकारी।
15 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले जब्त
कार्यपालक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इससे पहले भी नगर परिषद द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थी। दो दिन पूर्व एक दुकान से 15 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले जब्त किए गए थे। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बावजूद कुछ व्यवसायी अभी भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिस कारण नगर परिषद को बार-बार छापेमारी करनी पड़ रही है।
तान्या कुमारी ने नगर क्षेत्र के सभी दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का थैला पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक है। इससे न सिर्फ मिट्टी और जल प्रदूषित होता है, बल्कि नालियों के जाम होने, पशुओं की मौत और स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। इन्हीं कारणों से सरकार ने प्लास्टिक थैलों पर प्रतिबंध लगाया है।
कागज के थैलों का उपयोग करने का निर्देश
उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करें और ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नगर परिषद का लक्ष्य मधेपुरा को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाना है, जिसमें आमजन का सहयोग बेहद आवश्यक है।