गुरुग्राम। जालसाजों ने मोबाइल पर आधार के संबंध में ओटीपी भेजकर एक युवक के बैंक खाते से 1,13,218 रुपये निकाल लिए। जालसाजों ने बैंक खाते से दो बारे में रुपये ट्रांसफर करके वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को यह शिकायत अशोक विहार फेज-3 निवासी अतुल प्रताप सिंह ने दी। पीड़ित अतुल प्रताप सिंह ने जालसाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। ब्यूरो