खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में बायपास रोड़ पर चलती कार में लगी आग, बुझाने की कोशिश में लगे स्थानीय लोग
फरीदाबाद में बायपास रोड पर खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रात करीब 9 बजे एक चलती Swift Dzire कार में अचानक आग लग गई।शुरूवाती जांच में आग लगने का कारण कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि चालक समय रहते क
इंजन से उठने लगा धुआं, चालक ने रोकी कार
भूपानी निवासी सोनू डागर ने बताया कि वह किसी काम से खेड़ी पुल थाने आया हुआ था। तभी थाने के पास खड़ी एक कार से आग लगने की आवाजें सुनाई दीं। बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले कार के इंजन से धुआं निकलने लगा था। धुआं देखकर चालक ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका, लेकिन कुछ ही पलों में इंजन में आग भड़क उठी।
कार में आग लगने के बाद उसको बुझाते स्थानीय लोग
देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
शुरुआत में आग सीमित थी, लेकिन देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। बायपास रोड पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और ट्रैफिक भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।
बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई आग
फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए थाने से बाल्टियों में पानी भरकर कार पर डाला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस बोली चालक सुरक्षित
खेड़ी पुल थाना पुलिस के अनुसार, कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई थी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।