बेगूसराय की महिलाओं के लिए यूको आरसेटी की ओर से जनवरी के पहले सप्ताह से 35 दिन का निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है, जिसमें आवास, प्रैक्टिकल-थ्योरी ट्रेनिंग और प्रशिक्षण के बाद बैंक लोन की सुविधा भी दी जाएगी . इस कोर्स से महिलाएं कम लागत में पार्लर खोलकर अच्छी आमदनी कर सकेंगी.
कुल 35 महिलाओं को प्रशिक्षण मिलेगा
ग्रामीण क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चला रहीं अनीता देवी बताती हैं कि आज के समय में कम शुल्क लेकर भी अधिक ग्राहकों को जोड़ा जा सकता है . वहीं, यूको आरसेटी, बेगूसराय के निर्देशक सुजीत रजक ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. नए साल के फर्स्ट वीक में शुरू होने वाले इस बैच में कुल 35 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा . आवेदन करने वाली महिला या युवती का बेगूसराय जिले की निवासी होना अनिवार्य है. बीपीएल परिवार की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, हालांकि अन्य महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं.
35 दिनों तक चलेगा ट्रेनिंग रहेगा बिल्कुल फ्री
यूको आरसेटी बेगूसराय के निर्देशक सुजीत रजक ने बताया कि यह प्रशिक्षण जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा और करीब 35 दिनों तक चलेगा .खास बात यह है कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह आवासीय भी है.जो अभ्यर्थी संस्थान में रहकर ट्रेनिंग लेना चाहेंगी, उन्हें रहने, खाने और प्रशिक्षण की सभी सुविधाएं मुफ्त में दी जाएंगी. कोर्स के दौरान थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा, ताकि महिलाएं प्रशिक्षण के बाद सीधे काम शुरू कर सकें.
प्रशिक्षण के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आधार कार्ड की फोटोकॉपी, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक और राशन कार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी. पंजीयन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा सकता है.
महज 10 दिनों के भीतर मिलेगा बैंकिंग सहायता
सबसे अहम बात यह है कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद संस्थान की ओर से अभ्यर्थियों को बैंक लोन दिलाने में भी मदद की जाएगी।सुजीत रजक के अनुसार, बैंक को संस्थान से पत्र भेजा जाता है, जिससे महिलाओं को महज 10 दिनों के भीतर जरूरत के अनुसार लोन मिल सके और वे अपना ब्यूटी पार्लर शुरू कर सकें. वहीं, आवेदन करने पहुंची वर्षा ने बताया कि यूको आरसेटी से प्रशिक्षण लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां गहराई से हुनर सिखाया जाता है और बैंकिंग सहायता भी मिलती है. उनके अनुसार, आत्मनिर्भर बनने के लिए यह बेगूसराय जिले में महिलाओं के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद साधन है. कुल मिलाकर, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न सिर्फ महिलाओं के हुनर को निखारेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें